Showing posts with label urdu. Show all posts
Showing posts with label urdu. Show all posts

Tuesday, September 4, 2012

दुआ-ए-मुल्तमस

दुआ-ए-मुल्तमस
--------------
चलो यूं करते हैं
कि रात की तन्हाइयों को
लबों की ख़ामोशियों में
बांध लेते हैं ,
और बङा लेते हैं कुछ
तारीकीयों को
तेरी ज़ुल्फ़-ए-सियाह को तान कर,
और
सितारों से गुज़ारिश करते हैं कि
भींच लें अपनी आखें
कुछ देर के लिए-
चलो
चांद को बुझा लेते हैं----------


-

Saturday, February 11, 2012

रात कटी गिन तारा तारा


रात कटी गिन तारा तारा
बर्हम दिल का आलम सारा


तेज़ लिये दन्दान-ए-इश्तहा
मूँह खोले बैठा अँधिआरा


दर्द इश्क़ का मीठा मीठा
पर यादों का पानी ख़ारा


साकित अहद-ओ-तहय्या-ए-ज़ीस्त
तेज़ बहाव वक़्त का धारा


अक़्स तेरा साबित है बस इक
आइना-ए-दिल पारा पारा


शोर-ए-बग़ावत आह-ओ-फ़ुगानी
अश्क़ हरासाँ आँख का नारा


तूफ़ानों के मन्ज़र-नामे
खसता-कश्ती दूर किनारा


ज़ख़्मों का दर्मां हो जाए
तलब रही और ना ही चारा


दुनिया फ़ुज़ला-ओ-फ़राबानी
तू जो नहीं कुछ नहीं हमारा


पहलू बैठ ख़ून-ओ-ख़ूँ रोए
और करे का दिल बेचारा

Wednesday, February 8, 2012

आज तू फिर उदास है शायद


हर सू हुज़न-ओ-हरास है शायद
आज तू फिर उदास है शायद


गुल पे रंग-ए-शबाब उतरा है
तू कहीं आस पास है शायद


सुब्ह भी धुन्दलकों में डूबी हुई
तेरे दुख से शनास है शायद


यह जो रंग और बू बहारों में
तुझ से ही इक्तबास है शायद


तेरे ओठों पे धनक की रंगत
अब्र का इल्तमास है शायद


रक्स पत्तों में तेरे आने से
कुछ हवा का हुलास है शायद


अपने ही खून में है डूबी हूई
आंख महव-ए-पियास है शायद


हवा मजनूं की तरह सर-गरदां
अदम-होश-ओ-हवास है शायद



Saturday, February 4, 2012

"मैं जानता हूँ वो जो लिखेंगे जवाब में "



कुछ तो जुनूँ में काट  ली  कुछ इज़्तराब में
हम ने तो उम्र कर ली है डूबे यूँ   ख्वाब में

मालूम खूब उस का हरिक लहजा-ए- चलन
"मैं जानता हूँ वो जो लिखेंगे जवाब में "

हर हिर्स-ओ-हव्स ग़ायब लेकिन थी यह रही
इक तेरी जुस्तजू दिल-ए-खाना-खराब में

कुछ सह्र पानियों में कि अंजाम-बर हुआ
हर आशिकी  का   क़िस्सा ही आखिर चनाब में

तुझ से अलग हो साहिब बू को मजाल क्या
ग़ुल को भी हम ने जाना तो रंग-ए-जनाब में

वह ही सरूर-ए-वजदां है मस्ती भी एक ही
चश्म-ए-ख़ूमार में जो न क्या है शराब में

यूँ ही नहीं है नग़्मः-ए-बुल्बुल जनून-पेशा
ख़ून-ए-जिगर भी इसका  कहीं इस हिसाब में